प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 13 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। थानाक्षेत्र के मनिहारी टोला मोहल्ला निवासी मुन्ना लाल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 11 सितम्बर की सुबह करीब 8 बजे उसका 15 वर्षीय बेटा मो. शारिक घर से निकला तो लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...