प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थानाक्षेत्र के मंडल भासौं गांव निवासी राम अवतार चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब तीन बजे वह अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे-बहू से मिलने दिल्ली चला गया। रात में चोर घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और घर में रखी में नकदी, सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान उठा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर वह घर लौटा तो मामले की तहरीर दी। पीड़ित राम अवतार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...