प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर थानाक्षेत्र के लालचंद का पुरवा गांव निवासी शालिनी पाण्डेय पत्नी राहुल पाण्डेय ने न्यायालय में वाद दायर किया। जिसमें बताया कि 29 मार्च 2026 की सुबह करीब 9.30 बजे वह अपने बाग में दवा का छिड़काव कर रही थी। तभी बाइक और कार से 13-14 लोग पहुंचे और गालियां देते हुए आम के बौर को डंडे से नष्ट करते हुए गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो वह लोग उग्र होकर मारपीट पर आमादा हो गए। वह जान बचाने को घर में भागी। आरोपितों घर में घुसकर पीटा और फर्जी तरीके से एससीएसटी एक्ट में फंसाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि बौर पीटने से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बन्टी सोनकर निवासी सुल्तानपुर, लाभन ...