प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- Pratapgarh Kunda News: छत पर चढ़कर घर में घुसे चोर नकदी समेत लाखों के जेवर समेट ले गए। बरामदे में सो रहे दंपती को घटना की भनक नहीं लगी। शिवराजपुर गांव निवासी ऊषा सिंह और उनके पति हरिराम सिंह शनिवार रात को घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे के बाद चोर पीछे से छत पर चढ़कर घर के अंदर दाखिल हुए। दंपती को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। चोर ताला तोड़कर घर में रखे 12 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवर समेट ले गए। सुबह दंपती सोकर उठे तो घर के भीतर सामान बिखरा था। ऊषा सिंह ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ अभिषेक सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...