Pratapgarh Kunda News: घर में घुसकर वृद्धा को पीटा, चेन छीनने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के मसवन गांव गिरिजाशंकर पांडेय की 62 वर्षीय पत्नी कुसुम पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के ही कुछ लोग उसके खेत पर कब्जा करने की नियत से कंटीला तार लगा रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी गालियां देते हुए बाल पकड़कर जमीन पर पटककर पीटने लगे। वह घर के भीतर भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। जाते समय उसके गले में पहनी सोने की चेन भी खींच ले गए। पीड़िता ने प्रयागराज में रहने वाली अपनी बहू रश्मि पांडेय को जानकारी दी तो उसने यूपी 112 को फोन किया, जिसके बाद पुलिस पहुंची। पीड़ित वृद्धा ने इलाज कराने के साथ ही पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है। एसओ संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.