प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के एक पुरवे में गुरुवार सुबह घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। युवक पड़ोसी गांव का रहने वाला बताया गया। युवक अपने एक दोस्त के साथ पहुंचा। घर पर मौजूद युवती के भाई को बहाने से अपने साथ लेकर चला गया। आरोपी घुर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग निकला। युवती के पिता ने मामले में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...