प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी राम बरन पुत्र कुज्जन ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, घटना 21 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे की है। उस समय वह अपने घर के सामने झाड़ू लगा रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई। राम बरन का आरोप है कि मारपीट से बचने के लिए वह घर के अंदर भागा तो उसके पीछे घर में घुसकर उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: महिला को घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज इसमें राम बरन, उसकी पत्नी और नाबालिग बच्चों सहित परिवार के लोग घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी उसे और ...