प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। मानिकपुर थानाक्षेत्र के बिछलहला साहूमई गांव निवासी निशा देवी पुत्री मेवालाल ने न्यायालय में वाद दायर किया। जिसमें बताया कि 28 नवम्बर 2025 को पड़ोसी बृजलाल ने उसके दरवाजे से बोलेरो ले जाते समय लगाई गई बल्ली को तोड़ दिया। जब वह उलाहना देने गई तो आरोपियों ने गालियां देते हुए उसे मारने को दौड़ाया। वह भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीटा और घर में रखा सामान तोड़ दिया। उसके नाक की कील आदि निकाल ली। नामजद शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता निशा की तहरीर पर पुलिस ने नेहा देवी पटेल,राजेन्द्र, विमला, खुशबू, सुरेखा, बृजलाल, आदित्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...