प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव में चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सलाहपुर गांव निवासी मोतीलाल गौतम के बेटे रामचंद्र गौतम का आरोप है कि सात अगस्त की रात करीब एक से दो बजे के बीच चोर घर में घुस आए। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान में एक झुमका, सोने का एक लॉकेट, चांदी की तीन पायल, चोल्ला समेत अन्य जेवरात और दो हजार रुपये नकद शामिल हैं। लोग सोकर जागे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...