प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: महेशगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गोसाईं का पुरवा राजापुर बिंधन गांव निवासी छाया देवी पत्नी राकेश कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर को रंजिश को लेकर गांव के दबंगों ने गालियां देते हुए लाठी व फावड़ा से उसके पति राकेश कुमार को मारने लगे। शोर मचाते हुए वह घर में भागे तो विपक्षियों ने घर में घुसकर जेठानी किरन देवी व छाया देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...