प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देल्हूपुर के खालिसपुर निवासी रामफेर पाल के घर के सामने 12 जुलाई की सुबह पड़ोसी मवेशी बांध रहे थे। रामफेर की पत्नी गुड़िया देवी ने विरोध किया तो लोग उसे मारने पीटने लगे। बहू बीच बचाव को दौड़ी तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। गुड़िया ने मामले में पड़ोस की गुड़िया देवी, निशा, निर्मला और अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...