Pratapgarh Kunda News: घर के आंगन में फेंका पटाखा, धमाके से महिला घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार निवासी दीपक श्रीवास्तव किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे दीपक श्रीवास्तव के बेटे एकांत श्रीवास्तव की 22 वर्षीय पत्नी तमन्ना घर के आंगन में सफाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच किसी अज्ञात अराजकतत्व ने उनके आंगन में हाथ गोला पटाखा फेंक दिया। वह आंगन में गिरते ही फट गया। आंगन की सफाई कर रही तमन्ना के हाथ,पैर और चेहरे पर गंभीर चोटे आई। चीख पुकार पर परिजन आंगन में पहुंचे तो तमन्ना की हालत देखकर अवाक रह गए। घटना के बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन अराजकतत्व का पता नहीं चल सका। परिजनों के मुताबिक, पटाखे के फटने के बाद वहां पर गिट्टी और कंकड़ के टुकड़े भी बिखरे मिले।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.