प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के सेवक का पुरवा झींगुर गांव निवासी संतोष शुक्ला की पत्नी रीता शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति कानपुर में रहते हैं, वह घर में अकेली रहती है। उसका देवर दिलीप शुक्ला उसकी पत्नी गुड़िया उर्फ सुनीता ने घर की दीवार तोड़कर सारे दरवाजे बंद कर दिए। घर में रखा सारा सामान उठा ले गए। पति के घर आने पर आरोपी गाली गलौच करते हुए मारपीट करते हैं। पीड़िता रीता शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप शुक्ला उसकी पत्नी गुड़िया उर्फ सुनीता शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...