प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: गुरुवार रात झमाझम बारिश से लोगों के घरों में पानी आ गया। रातभर लोग घरों का पानी बाल्टी से बाहर निकालते रहे। पहली बरसात में नगर के विकास की पोल खुल गई। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। जिम्मेदारों की उपेक्षा से लोगों में आक्रोश है। नगर पंचायत मानिकपुर के वार्ड नं. दो बजहाभीट में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश से जलभराव, बढ़ीं दुश्वारियांबारिश की शुरुआत गुरुवार रात करीब आठ बजे से बरसात शुरू हुई तो इलाके में पूरी रात झमाझम बरसात हुई। जिससे अमरनाथ मास्टर, सुनील कुमार यादव, बृजलाल यादव सोनू यादव के घरों के पास पूरी सड़क पर पानी भर गया। आधी रात के बाद लोगों के घरे में पानी घुसने लगा। सुनील यादव, सोनू यादव, बृजलाल यादव के ...