प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। घरेलू बिजली की लाइन में अचानक एचटी लाइन का करंट दौड़ गया। इससे कई गांवों में लोगों के घरों में लगे पंखे, लाइट व अन्य सामान एक के बाद एक जल गए। हैंडपंप में लगा सबमर्सिबल पंप अचानक चलने लगा। कुछ करंट के झटके से बचे। इस तरह लोगों का भारी नुकसान हो गया। लालगंज इलाके के रायपुर तियाई विद्युत उपकेन्द्र से निकले कैथौला फीडर की लाइन में रविवार शाम करीब सात बजे अचानक एचटी लाइन का करंट दौड़ गया। करंट दौड़ते ही घरों में चल रहे पंखे, मोटर व लाइट के साथ अन्य सामान अचानक धू-धूकर जलने लगे। अर्जुनपुर में हैंडपंप में लगा सबमर्सिबल पंप अचानक चलने लगा। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। घर के मौजूद लोग बाहर आ गए। अचानक बिजली निगम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सप्लाई काटी गई। इ...