प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 17 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। घटनाएं जितनी छिपाई जाती हैं उतनी ही बढ़ती हैं। घटनाओं को छिपाएं नहीं उसका प्रतिरोध करे, पुलिस से तत्काल शिकायत करें, कार्रवाई होने पर ही अराजकतत्वों का हौसला पस्त होता है। यह बातें एमएएस डिग्री कॉलेज शेखपुर आशिक में टीम मिशन शक्ति के संयोजन में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिंह ने कही। अपराध निरीक्षक संजय सिंह ने विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए कहा कि साइबर अपराधों को समझें, उससे सावधान और सतर्क रहें। मोबाइल पर किसी भी तरह का लालच वाला मैसेज आए तो रिसीव न करें, किसी भी अनजान व्यक्ति को भी अपनी ओटीपी, पिन कोड पासवर्ड आदि शेयर न करें। यदि गलती हो जाए तो उसके लिए तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ सरकार के बनाए गए महिला हेल्प नम्बरों और साइबर अप...