प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सरकार की ओर से खोली जा रही डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। यह बातें पूर्व प्रमुख गौरा राकेश कुमार ने विकासखंड गौरा के ग्राम पंचायत भवानीगढ़ में खुलने वाली डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्र के अभिभावक उन्हें शहर भेज कर डिजिटल लाइब्रेरी से पढ़ाई कराने में असमर्थ रहते थे। अब सरकार की ओर से उपलब्ध इस योजना के तहत उन्हें अपने घर पर ही इसका लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान उमाशंकर, बीडीसी भगवान प्रसाद सरोज, ग्राम पंचायत सचिव सुनील सरोज सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह लाइब्रेरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होगी...