प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: फतनपुर के कनेवरा पूरेखुशहाली गांव में कब्रिस्तान के पास सार्वजनिक रास्ते को मकान निर्माण कार्य कर रास्ते को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत निवर्तमान प्रधान सहित ग्रामीणों ने फतनपुर थाने में की है। शुक्रवार को निवर्तमान प्रधान राकेश कुमार मौर्य के अलावा सुभाष चंद्र सोनी, आदर्श प्रजापति, शिव प्रसाद यादव, मोतीलाल, गयादीन मौर्य सहित दर्जनभर ग्रामीणों ने फ़तनपुर थाने में तहरीर देकर रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने रास्ता अवरुद्ध करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...