प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पट्टी की ग्राम पंचायत रतूपुर में संचालित कान्हा गोशाला की जांच करने पहुंचे सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना को हर कदम पर खामियां मिलीं। जिम्मेदारों की लापरवाही पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने सीडीओ को गोवंशों का शव सड़ने से आने वाली दुर्गंध और भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंशों की हकीकत बताई। सीडीओ के पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीने से गोशाला में गोवंशों के रखरखाव के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। चारे-पानी की उचित व्यवस्था न होने और देखरेख के अभाव में गोवंशों की दुर्दशा हो रही थी और मृत गोवंशों के निस्तारण में भी लापरवाही की जा रही थी। अव्यवस्था और भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने इसकी श...