Pratapgarh Kunda News: गोली से घायल अधेड़ की पीजीआई लखनऊ में मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 20 -- Pratapgarh Kunda News: रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष हमलावर हो गया था। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। तीन लोग गोली और अन्य लोग लाठी, ईंट, पत्थर से घायल हुए थे। अधेड़ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर उसे सीएचसी से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर किया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इलाज को पीजीआई लखनऊ ले गए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार भोर में उसकी सांसें थम गईं। पोस्टमार्टम के बाद देर रात उसका शव घर लाया गया। कुंडा के सुजौली गांव निवासी मो. मुवस्सिर की बेटी की विदाई 15 नवंबर को थी। उसी समय रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों ने लाइसेंसी बंदूक से हमला कर दिया। जिससे मो. मुवस्सिर के पेट में गोली लगी और दूसरे लोगों को छर्रे लगे। जिससे तीन लोग घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.