प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। बलीपुर स्थित साई दर्शन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय साई नाथ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार देर रात मंदिर परिसर में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। महोत्सव 28, 29 और 30 जुलाई तक आयोजित होगा। साई नारायण संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने बताया कि 28 जुलाई को साई बाबा की पालकी शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर विशेष पूजन, आरती और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 30 जुलाई को भी दर्शन-पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस बार महोत्सव पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तीकरण, विश्व शांति और सामाजिक समरसता को समर्पित रहेगा। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी, रामलीला समिति के अध्यक्ष ...