प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: जिले की सर्विलांस और थानों की साइबर टीमों ने विशेष अभियान के अंतर्गत गुम हुए 407 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किया है। बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 61.05 लाख रुपये है। शुक्रवार को एसपी दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने पुलिस लाइन में सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। एसपी ने कहा कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। पोर्टल पर त्वरित शिकायत दर्ज कराने से बरामदगी आसान हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...