प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सभी थानों की पुलिस ने इलाके से गुम हुए 147 मोबाइल बरामद कर संबंधित लोगों को सौंप दिया। मोबाइल बरामदगी में जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल की कीमत 23.52 लाख रुपये है। पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने बरामद मोबाइल संबंधित लोगों को सौंप दिए। पोर्टल पर दर्ज ट्रेसबिलिटी के सापेक्ष 85 प्रतिशत मोबाइल बरामद किए गए। एएसपी ने बताया कि मोबाइल बरामदगी की प्रदेश रैंकिंग में प्रतापगढ़ पुलिस ने 35 पायदान की छलांग लगाई है। अप्रैल में 40वें स्थान पर रहने वाली पुलिस सितंबर में 5वें स्थान पर पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...