प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय थाना क्षेत्र के भाव गांव निवासी होरीलाल प्राथमिक विद्यालय भाव द्वितीय के समीप गुमटी में चाय पान के साथ किराने की भी दुकान चलाता है। गुरुवार रात होरीलाल दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर गुमटी का ताला तोड़कर भीतर घुसे। गुमटी में रखे नकदी समेत हजारों का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान पहुंचने पर हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...