Pratapgarh Kunda News: गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का सामान समेटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा कोटा भवानीगंज निवासी कल्लू चौरसिया अपने ननिहाल में रहकर लखपेड़ा बाजार में बाबागंज बिहार मार्ग पर लकड़ी की गुमटी पान गुटका की दुकान चलाता है। रविवार रात कल्लू दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। दुकान में रखे एक हजार रुपये नकद, हजारों का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो लोगो में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.