प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को मुख्यालय के कृषि भवन परिसर से पांच प्रचार वाहन रवाना किए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक सेहरा ने तहसीलवार नामित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपनिदेशक कृषि अश्वनी कुमार सिंह से बताया कि प्रचार वाहन किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराएंगे। इसके अलावा नुक्कड़ गोष्ठी/रैली का आयोजन कराकर कृषकों को फसल अवशेष न जलाने के संबध में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, वीर विक्रम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, सुरेश कुमार सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पराली प्रबंधन की जा...