प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को दिलीपपुर बाजार में भाजयुमो ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रंजीत यादव के शहीद स्मारक की साफ-सफाई की। इसके बाद प्रतिमा को स्नान कराकर माल्यार्पण किया और शहीद के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री विनायक मिश्रा, राजन, भाजयुमो जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, नागेंद्र, सोशल मीडिया प्रमुख मदन पाल, हेमंत मिश्रा, गुड्डू उमरवैश्य, आशुतोष सोनी, राकेश गुप्ता, राजू यादव, अतुल सिंह और दीपू वर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़...