Pratapgarh Kunda News: गर्भवती ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। ईंट भट्ठे पर काम करने छत्तीसगढ़ गए मजदूर के साथ आई महिला ने गुरुवार दोपहर जान देने के इरादे से खुद पर डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा के खटवारा गांव निवासी राहुल वर्मा का पहली पत्नी से विवाद के चलते अलगाव हो गया था। राहुल छत्तीसगढ़ ईंट भट्ठे पर काम करने गया तो वहां से 20 वर्षीय मुस्कान वर्मा को पत्नी बनाकर ले आया। वह आठ माह की गर्भवती है। वह गुरुवार दोपहर खाना बनाने के बाद अपने कमरे में चली गई। वहां पंपिंगसेट के इंजन के लिए रखा रखा डीजल खुद पर उड़ेलकर आग लगा ली। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और आग बुझाकर उसे लालगंज ट्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.