Pratapgarh Kunda News: गड़ई चकदेइया में एएनएम सेंटर का किया भूमि पूजन
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: सदर ब्लॉक के गड़ई चकदेइया गांव में 41 लाख 19 हजार रुपये की लागत से बनने वाले एएनएम सेंटर का गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल ने भूमि पूजन किया। अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सेंटर बनने से ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, प्रधान अमित सिंह, इंजीनियर राज बहादुर सिंह, शुभम भारती मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.