प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा में बहता हुआ एक अधेड़ महिला का शव गंगा किनारे लगा तो पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।मानिकपुर थाना क्षेत्र में गंगा के लहेदरी घाट के सामने कुबरी घाट के पास करीब 50 वर्षीय महिला का शव गंगा में बहता जा रहा था। आसपास के लोगों ने देखा तो यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची। गंगा किनारे लगे महिला के शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया। महिला की पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कुबरी घाट पर गंगा में मिला महिला का शव मृतका गले में मंगलसूत्र पहने थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय ने कहा कि क...