प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे सड़क पर राजस्थान के धौलपुर निवासी ओम प्रकाश मीणा लग्जरी बस लेकर दिल्ली से वाराणसी जा रहा था। जैसे ही वह महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर गांव के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा। एल्युमिनियम रोल लादकर जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक इकराम निवासी रायपुर और बस चालक ओम प्रकाश मीणा दोनों बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को किनारे करा गंगा एक्सप्रेस-वे का रास्ता खाली कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...