Pratapgarh Kunda News: गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में डूबने से युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज/बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। एक दिन पहले घर से निकले युवक का शव गंगा एक्सप्रेस-वे की मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में मंगलवार सुबह उतराया मिला। ग्रामीणों पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज गांव निवासी राजबहादुर गौतम का 35 वर्षीय बेटा धीरेन्द्र गौतम सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों के अनुसार, धीरेन्द्र की मानसिक स्थित ठीक नहीं रहती थी। इससे वह इलाके में घूमता रहता था। परिजनों ने उसकी खोजबीन नहीं की। मंगलवार सुबह गांव के लोग गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के पास खेतों में पानी ले जाने पहुंचे तो उसमें धीरेंद्र का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.