Pratapgarh Kunda News: खेलते समय जेनरेटर बालक पर गिरा, दबकर मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज गांव में सोमवार को खेलते समय जेनरेटर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी हीरालाल सोनी का 11 वर्षीय बेटा अशोक कुमार सोनी देर शाम गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। पास में एक जेनरेटर खड़ा था। उसे उचित तरीके से सहारा नहीं दिया गया था। अचानक जेनरेटर गिरने लगा और अशोक उसके नीचे दब गया। लोग उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही शव लेकर घर चले आए। अशोक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.