प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: मां के साथ बुआ के घर आए छह साल के बालक की शनिवार शाम खेलते समय गेट गिरने से मौत हो गई। करीब ही मौजूद पड़ोस की रहने वाली आठ साल की बालिका भी घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मानधाता के बुकनापुर निवासी आशीष शर्मा मुंबई में रहता है। उसकी पत्नी तनु को दो माह पहले बेटा हुआ था। दो दिन पहले अपने छह सााल के बेटे कार्तिक के साथ दवा लेने शहर आई तो ननद के घर दहिलामऊ में रुक गई। शनिवार शाम कार्तिक अपनी बुआ के घर के गेट से झूलने लगा। तभी अचानक दीवार सहित गेट गिरा और वह उसमें दब गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: पैर फिसलने से सड़क किनारे गड्ढे में गिरा मासूम बालक , डूबकर मौत करीब ही मौजूद पड़ोस के प्रदीप मिश्रा की आठ साल की बेटी शिवन्या भी उसकी चपेट में आने से घायल हो गई। शोर होने पर...