प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। दादा-दादी के साथ रह रहे नौ माह के मासूम की मंगलवार शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन शव घर रखकर बच्चे के माता-पिता के गुजरात से आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के सहेरुआ निवासी विजय मिश्र अपने नौ माह के इकलौते बेटे अर्जुन को दादा-दादी के पास छोड़कर पत्नी के साथ गुजरात चला गया था। मंगलवार शाम अर्जुन घर में खेल रहा था। इस दौरान एक टेबल से लटक रहा तार छूने से वह करंट की चपेट में आ गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले आया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। लोग शव लेकर घर चले गए। अब उसके माता-पिता के गुजरात से आने का इंतजार किया जा रहा है। देल्हूपुर पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...