प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपटटी गांव निवासी बेबी पत्नी जमील अहमद ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि नौ जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत में थी, तभी गांव के ही सचिन, शनि उसके खेत से होकर जा रहे थे। जब उसने खेत से जाने से रोका तो वह लोग एकजुट होकर गालियां देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर दी। पीड़िता बेबी की तहरीर पर पुलिस ने सचिन, शनि, ममता, सचिन की बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: खेत से लौट रहे दंपती पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...