प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: लीलापुर थाने के बासूपुर निवासी जीतलाल विश्वकर्मा की पुरानी बाजार सगरा सुंदरपुर में लोहे व लकड़ी के सामान बनाने की दुकान है। गुरुवार की रात चोर पीछे से दुकान की खिड़की काटकर अंदर घुसे। इसके बाद काउंटर से साढ़े 12 हजार रुपये व दुकान से हजारों का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। इस बारे में लीलापुर एसओ वारिज कसेरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...