प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर शनिवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी कार का गेट अचानक खुलने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार प्रधान पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सरसतपुर गांव निवासी अंबुज मिश्रा बाइक से घर से तहसील मुख्यालय आ रहे थे। बताया गया कि वह पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग पर रायपुर रोड के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार का गेट अचानक खोल दिया गया। बाइक गेट से टकरा गई। अंबुज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पीड़ित की ओर से पुलिस को शि...