Pratapgarh Kunda News: खंड शिक्षा अधिकारी को दी विदाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 18 -- Pratapgarh Kunda News: खंड शिक्षा अधिकारी बिहार बंशीधर पान्डेय का स्थानान्तरण बिहार से जनपद प्रयागराज के लिए हो गया है। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिहार में बंशीधर पान्डेय का सम्मान करते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने कहा कि इनका कार्यकाल सबके लिए प्रेरणादायी रहा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ बिहार अध्यक्ष मानवेन्द्र द्विवेदी व मनोज मिश्र शिक्षक नेता आशुतोष गुप्ता, शशिकान्त मिश्र,आशाराम यादव, रामराज यादव, शिवाकान्त शर्मा, कमलेश पान्डेय, शिवकुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.