प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: बीरापुर, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के बेलासगंज बाजार में क्लीनिक संचालित करने वाले 51 वर्षीय संतलाल यादव की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा पृथ्वीगंज बाजार संतलाल यादव को बुधवार रात जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर बाजारवासी उन्हें जौनपुर के मछलीशहर स्थित मतरी गांव ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...