Pratapgarh Kunda News: कोलकाता के काली धाम की आकृति जैसा लच्छीपुर बाजार में सज रहा दुर्गा पंडाल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज तहसील क्षेत्र के लच्छीपुर बाजार में इस साल पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रसिद्ध काली धाम की आकृति का पंडाल तैयार हो रहा है। हालांकि आर्कषक सजावट के लिए यह समिति अलग-अलग वर्ष देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध मंदिरों की तर्ज का दुर्गा पंडाल सजावट करवा रही है। इस पंडाल की सजावट के लिए पश्चिम बंगाल के ही 15 कारीगारों को जिम्मा तय हुआ है। रानीगंज तहसील क्षेत्र के लच्छीपुर बाजार में नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अखिलेश मोदनवाल, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष राजू, मंत्री बलराम उमरवैश्य, महामंत्री महेश उमरवैश्य, अरविंद सोनी, राधेश्याम, गौतम सहित पदाधिकारियों के प्रयास से लगभग 10 लाख रुपये के बजट खर्च से कोलकाता के कालीधाम की आकृति जैसे दुर्गा पंडाल की सजावट कराई जा रही है। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.