Pratapgarh Kunda News: कोर्ट के आदेश पर लिखी गई ट्रक चोरी की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के रामापुर बछरौली गांव निवासी मुकेश कुमार तिवारी ने न्यायालय में वाद दायर किया। आरोप है कि 7 मई 2024 को वह अपनी ट्रक लेकर गेहूं लादने लालगंज बैसवारा रायबरेली जा रहा था। रात करीब 11:30 बजे मवई बाईपास पर ट्रक खड़ी कर खेतों की ओर चला गया। लौटा तो देखा कि कोई उसकी ट्रक को मास्टर चाबी से स्टार्ट कर भाग गया। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.