Pratapgarh Kunda News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट, एससी-एसटी का केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर का निवासी अमर बहादुर सरोज की पत्नी सुनीता ने कोर्ट के आदेश पर एक युवक के खिलाफ मारपीट, जेवर हड़पने और एससी एसटी का केस दर्ज कराया है। सुनीता के अनुसार उसके अबोध बेटे रुद्र को बहला फुसलाकर गढ़ा गांव निवासी सचिन वर्मा ने घर से जेवर मंगाकर ले लिया। बेटे के बताने पर बात 10 दिसंबर 2025 को जेवर मांगने गई तो सचिन वर्मा ने उसे मारा पीटा। सचिन की पिटाई से उसके बेटे का हाथ टूट गया। उसने जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित किया। सुनीता ने कोर्ट के आदेश पर सचिन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.