प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे खुशई निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर पड़ोस के कुछ लोगों पर मारपीट, छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। संतोष देवी के अनुसार वह 9 अप्रैल को अपनी जमीन पर बाउंड्री के अंदर सफाई करा रही थी। तभी विरोधी पहुंचे और मजदूरों को भगाने लगे। विरोध करने पर उसे मारने पीटने लगे। बेटी बीच बचाव को आई तो उसे भी पीटा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वीरभान सिंह, राघवेंद्र सिंह पिंटू, सरोज सिंह और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...