प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मानधाता कस्बा निवासी सुरेश कुमार अग्रहरि ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने चार सितंबर को आपसी विवाद में उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। उसने मामले में बृजेश कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, तेज कुमार, अजय कुमार, लवकुश और आयुष जायसवाल को नामजद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...