प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, थाना क्षेत्र के संडवा चंडिका निवासी कुलदीप कुमार सिंह क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में पढ़ता है। वह तीन अक्टूबर को कोचिंग से साइकिल से घर लौट रहा था। संडवा चंडिका वन विभाग के कार्यालय के पास लघुशंका करने के लिए रुक गया। इसी दौरान बाइक से चार पहुंचे और बैग से मोबाइल निकालकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को चार अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...