प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला चौकी क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे स्थित एक गांव की 17 साल की छात्रा दो अक्तूबर को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह शाम तक नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। छात्रा की मां ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...