प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। प्रतापगढ़-पृथ्वीगंज स्टेशन के मध्य बकुलाही नदी के ब्रिज से सिग्नल विभाग का 60 मीटर 19 कोर केबल और 15 मीटर टेलीकॉम 6 स्क्वाड केबल चोरी हुआ था। जिसकी कीमत 15000 बताई गई थी। उसी मामले में आरपीएफ ने देहात कोतवाली के पूरे मोहन गांव के सद्दाम हुसैन को पकड़ा है। आरपीएफ के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...