प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी धाम पर मंदिर ट्रस्ट के संयोजन में योगमाया का प्राकट्योत्सव मनाया गया। केक काटकर नंद के योगमाया का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मना। शनिवार रात करीब आठ बजे नगर पंचायत कार्यालय से शोभायात्रा निकाली गई। जो दौरीबाग, सभागंज चौराहा, अलीगंज चौराहा होते हुए ज्वाला देवी मंदिर पहुंची। मां के दर्शन पूजन के बाद शोभा यात्रा अलीगंज होते हुए मिरगढ़वा चौराहा समेत नगर का भ्रमण कर देर रात तक प्रदर्शन किया। घोड़े संग निकली शोभायात्रा में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से नगरवासियों को भावविभोर कर दिया। मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. विजय यादव ने बताया कि हर वर्ष मंदिर पर योगमाया का प्राक्टयोत्सव मनाया जाता है। कमेटी के अध्यक्ष सुनील सोनकर समेत पदाधिकारियों ने अतिथ...