Pratapgarh Kunda News: कृष्ण भगवान की बरही पर हुआ भंडारा, लोगों ने लिया प्रसाद
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मंगरौरा विकासखंड के साल्हीपुर स्थित सदाशिव धाम पर बुधवार को भगवान कृष्ण की बरही पर भंडारे का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद शाम पांच बजे से शुरू हुए भंडारे में देर रात तक भक्तों ने प्रसाद लिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति सिंह, ज्योत्सना सिंह, शांतनु प्रताप सिंह कन्हैया, एसओ कंधई आदित्य सिंह ने सदाशिव धाम पहुंचकर पूजन किया। प्रसाद वितरण में चंदिका प्रसाद मिश्र, सुशील मिश्र, रामलोचन मिश्र, शिवानंद मिश्र, अवधेश कुमार, रामनिरंजन, सुभाषचंद्र, दिलीप मिश्र, चिंतामणि, बलवंत मिश्र, आशीष यादव, बलराम, अमित आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.